फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में चार बस रूट बहाल, छात्रों और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
अमर उजाला में 6 अगस्त के अंक में अ​भियान के तहत प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
यात्री-बेबस अभियान का असर
विज्ञापन

नाहन-रेणुका जी-पंजाहल समेत चार मार्गों पर फिर दौड़ीं निगम की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में एचआरटीसी के बंद बस रूटों के कारण यात्रियों, खासकर विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाने वाले ‘यात्री-बेबस’ अभियान का असर दिखा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लंबे समय से बंद चल रहे चार बस रूटों को बहाल कर दिया है। बस सेवाएं दोबारा शुरू होने से इन मार्गों पर रोजाना सफर करने वाले ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
बसों की कमी के चलते इन रूटों पर काफी समय से सेवा बंद थी। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा था। छुट्टी के बाद घर लौटने के लिए विद्यार्थियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ता था या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब निगम की बसें दोबारा चलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

इन चार रूटों पर सेवा बहाल
निगम ने दोपहर 1:40 बजे नाहन-श्रीरेणुकाजी-पंजाहल, शाम 3:15 बजे नाहन-गुमटी-सराहां, दोपहर 2:30 बजे नाहन-कौलांवालाभूड वाया चासी और शाम 5:30 बजे नाहन-कौलांवालाभूड वाया चासी बस रूट बहाल किए हैं। ये सेवाएं लंबे समय से बंद थीं। अभियान के दौरान बंद बस रूटों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा हुई परिवहन समस्या और यात्रियों की परेशानी को प्रमुखता से सामने लाया गया था। खासकर विद्यार्थियों की दिक्कतों को उजागर किया गया था। अभियान के बाद निगम की ओर से इन रूटों को बहाल करने का निर्णय यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
विज्ञापन

बंद बसों से हो रही थी परेशानी
ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बस सेवा सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजमर्रा के काम से शहर आने-जाने वाले लोगों की जरूरत है। बस सेवा बंद होने से कई क्षेत्रों के यात्रियों को निजी वाहनों और निजी बसों पर निर्भर होना पड़ रहा था। सीमित परिवहन सुविधा के कारण विद्यार्थियों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही थी।
नाहन बस अड्डा प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि चार रूटों पर बस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। इससे संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें