27 अवैध खनन मामलों में 4.08 लाख जुर्माना वसूला
वन मंडल में महीनेभर चले अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब वन मंडल का एक माह तक अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चला। इस दौरान 27 अवैध खनन के मामले पकड़ कर 4.08 लाख राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।
मिली जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के आदेश पर पांवटा साहिब, भंगानी और माजरा क्षेत्रों में वन टीमों ने सुबह, देर शाम के समय अवैध खनन के संवेदनशील क्षेत्रों पर औचक छापेमारी की। यमुना, बातानदी, गिरिनदी व बरसाती खड्डों के
आसपास अवैध खनन की सूचना मिलने पर रात्रि गश्त भी लगाई जाती रही। एक माह के भीतर अलग-अलग गठित टीमों ने छापेमारी के दौरान 27 मामले पकड़े है। अवैध खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर या वाहनों के मालिकों से अब तक वन विभाग टीम ने कुल 4.08 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूल की है।
डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य रॉज ने पुष्टि की है। कहा कि पांवटा साहिब व आसपास नदी नालों समेत अवैध खनन स्थलों के आसपास नाका, औचक निरीक्षण व छापेमारी का विशेष अभियान महीनेभर चलाया गया। पांवटा साहिब, माजरा और भंगानी में क्षेत्र इस दौरान पकड़े गए वाहन के संचालकों को नियमानुसार जुर्माना किया गया है।
संवाद