नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर कालाअंब के समीप डंपिंग के लिए खड़ा वाहन। संवाद
वन भूमि पर डंपिंग करने पर किया 13,500 रुपये जुर्माना
अवैध डंपिंग को लेकर वन विभाग ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर अवैध डंपिंग करना वाहन संचालक को भारी पड़ गया। मौके पर पकड़े जाने पर वन विभाग की ओर से वाहन संचालक पर 13,500 रुपये जुर्माना किया है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि नेशनल हाईवे के किनारे वाहन संचालकों की ओर से अवैध तरीके से मलबा गिराया जा रहा है। इसी पर विभाग की टीम की ओर से शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर एक वाहन ब्लू स्टार फैक्टरी के समीप वन भूमि पर मलबा गिराते हुए पाया गया। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर वाहनसंचालक पर 13,500 रुपये का जुर्माना किया है। विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि वन भूमि पर डंपिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक वाहन पर 13,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।