फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अवैध खनन पर ट्रक और दो ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 63 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर ट्रक और दो ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 63 हजार जुर्माना
विज्ञापन

वन विभाग की संयुक्त टीमों ने माजरा और बहराल में दिया कार्रवाई को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वन विभाग की टीमों ने माजरा और बहराल के नदी नालों के आसपास अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक और दो ट्रैक्टरों को मौके पर दबोचा। रविवार सुबह विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान इन वाहन चालकों से 63 हजार की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

बता दें कि वन विभाग अधिकारियों के निर्देश पर वन टीमें अवैध खनन के संवेदनशील नदी नालों के आसपास चौकस नजर रख रहीं हैं। गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। रविवार को सुबह वन खंड अधिकारी माजरा सचिन शर्मा के नेतृत्व में वन खंड अधिकारी बहराल रामकरण, वन रक्षक रोहित कुमार, वन रक्षक काबुल सिंह, वनरक्षक राकेश कुमार व वन रक्षक प्रेमपाल की संयुक्त टीम ने माजरा व बहराल में अवैध खनन को लेकर कार्रवाई की है। इसमें ट्रक और दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े गए। इनके संचालकों से 63,310 रुपये मुआवजा राशि प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें