फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अरिकेश जंग ने खिलाड़ियों को ड्रेस किट और खेल सामग्री बांटी

विज्ञापन
कोटढ़ी ब्यास में राष्ट्रीय फ्लैग फुटबॉल में नेशनल खेलने जाने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला व पुरु
विज्ञापन
( सिटी स्पोर्ट्स)
विज्ञापन




फ्लैग फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
13 से 15 नवंबर तक बेंगलुरु में होगी राष्ट्रीय लीग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बंगलुरु में 13 से 15 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय फ्लैग फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों का जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को ड्रेस किट और खेल सामग्री वितरित कर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
युवा नेता एवं जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने ग्राम पंचायत भाटावाली के प्रधान राकेश चौधरी के साथ कोटड़ी व्यास पंचायत का दौरा किया। पंचायत पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अरिकेश जंग ने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं। क्षेत्र के युवाओं को खेलों में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना और उनकी प्रतिभा को निखारना उनका उद्देश्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पांवटा साहिब और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला वर्ग की कप्तान श्रद्धा के साथ अंकिता, दीपिका, स्नेहा, श्वेता, पायल, अंशवी और रितिका हिमाचल की टीम में शामिल हैं। वहीं, पुरुष वर्ग की कप्तानी पीयूष करेंगे। उनके साथ गगन, अंकित, लक्ष्य, ऋषभ, आयुष, वंश, विवुषित और लक्षित टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मान सिंह, मूलक राज, सुमन, अनिल, मीरा देवी, पवन कुमार, रघुवीर, संगठन के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, समाजसेवी जसपाल सिंह, कोच धर्मेंद्र चौधरी और टीम मैनेजर श्रद्धा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें