फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीवीएफसी देहरादून बना नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबाल प्रतियाेगिता का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा मास्टर्स ए को 3-0 से हराया, गजेंद्र रावत बेस्ट प्लेयर, प्रदीप बेस्ट गोलकीपर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। चौगान मैदान नाहन में आयोजित द्वितीय नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब डीवीएफसी देहरादून ने अपने नाम किया है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में देहरादून ने पांवटा मास्टर्स ए टीम को 3-0 से हराया। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के पदाधिकारी दीपक शर्मा समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता का पहना सेमिफाइनल मुकाबला डीवीएफसी देहरादून और मास्टर्स नाहन के बीच खेला गया। इसमें देहरादून ने एक तरफा 3-0 से जीत दर्ज की। मास्टर्स पांवटा ए और अंबाला मास्टर्स के बीच खेला गया दूसरा सेमिफाइनल काफी संघर्षपूर्ण रहा। निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद पेनल्टी शूट में पांवटा मास्टर्स ए ने अंबाला मास्टर्स को 4-3 के नजदीकी अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीवीएफसी देहरादून के गजेंद्र रावत को बेस्ट प्लेयर और प्रदीप थापा को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि दीपक शर्मा ने विजेता टीम को ट्राॅफी और 41 हजार, उपविजेता टीम को ट्राॅफी और 21 हजार रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा अंडर-17 आयु वर्ग की विजेता टीम को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईशान राव, नवीन ठाकुर, आयोजक आशीष थापा, डॉ. जफर अली, मोहित सैनी, ललित बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें