नाहन (सिरमौर)। यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में चल रहे 12 दिवसीय फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की 26 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया और फास्ट फूड तैयार करने के गुर सीखे।
प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शनिवार को सहायक जेल अधीक्षक अमित भाटिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि केयर हेल्थ इंश्योरेंस विभाग से कपिल देव विशेष अतिथि रहे। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के साथ भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
यूकोआरसेटी की निदेशक मंजीत ने बैंक से जुड़ी जानकारी साझा की। साथ ही मार्केटिंग के बारे में विस्तार से बताया।
एलडीएम सिरमौर सनोज कुमार ने उम्मीदवार को ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय ऑनलाइन ठगी पर जागरूक किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।