फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिवम, निशांत, सुनैना, आर्यवंश और ईशा शर्मा का राज्य स्पर्धा के लिए चयन

विज्ञापन
नाहन में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के दौरान विजेता युवा। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


-सांसद सुरेश कश्यप ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। माई भारत संस्थान नाहन में सोमवार को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 92 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अवधारणा एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर जिला नोडल अधिकारी एवं आयोजन सचिव डॉ. पंकज चांडक ने प्रकाश डालते हुए प्रतियोगिता के नियमों एवं उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन के लिए एक प्रतिष्ठित ज्यूरी पैनल गठित किया गया, जिसमें वरिष्ठ शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. अमर सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक रविंद्रपाल सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त डीएफओ प्रदीप शर्मा, शिक्षाविद भावना राठी और डीजीएम मुकुल शर्मा शामिल रहे।

मंच संचालन स्वयंसेवी शुभम और वंशिका ने प्रभावशाली ढंग से किया। डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि जिला स्तर से पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिनमें शिवम, निशांत, सुनैना, आर्यवंश और ईशा शर्मा शामिल हैं। ये प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में गेयटी थिएटर शिमला में यूनियन बजट 2026 युवा सशक्तीकरण और विकसित भारत 2047 विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। एकल गायन में पूजा, गीतांजलि, सपना और काजल ने मनमोहक प्रस्तुति दी। यूथ आइकन गतवर्ष विजेता तनिष्का पुंडीर ने अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफल आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था की गहरी समझ विकसित करने और अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

-संवाद

नाहन में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के दौरान विजेता युवा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें