टूंडला में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने रविवार को राजगढ़ तहसील की पझौता घाटी के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा में आयोजित निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में डॉ. लोकेश ममगाई, डॉ. अजय सिंह, डॉ. सेवा राम शर्मा और डॉ. कमलेश शर्मा ने अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की।
शिविर का आयोजन पझौता स्वतंत्रता सेनानी समाज कल्याण समिति और स्थानीय ग्राम पंचायत शाया सनौरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में पांच सौ से अधिक रोगियों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।
जीआर मुसाफिर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल सुविधा प्रदान करने को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि लोगों को घर द्वार पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जयप्रकाश चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और समिति की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश चौहान, स्थानीय प्रधान दुरमा देवी, इंद्र सिंह परिया, दुर्गा सिंह, लेखराज, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, रतन चंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।