गायत्री परिवार के प्रतिनिधि गिरिराज गुप्ता ने कहा कि पांवटा में 108 कुंडीय महायज्ञ आयोजन करवाया जा रहा है। महायज्ञ विचार क्रांति उद्घोषक व पोषण युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा व माता भगवती देवी शर्मा की ओर से संस्थापित अखिल विश्व गायत्री परिवार पांवटा शाखा के सिरमौर गायत्री प्रज्ञा मंडल के सौजन्य से होगा।
पांवटा नगर परिषद के खेल मैदान में 21 से 24 अप्रैल तक 108 कुंडीय महायज्ञ होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मूर्घन्य मनीषियों के द्वारा यज्ञ संपन्न किया जाएगा। महायज्ञ से क्षेत्र में शांति, सुख समृद्धि, वातावरण की शुद्धि, मूर्धन्य विद्वानों के उद्बोधन से वैचारिक शुद्धि सुनिश्चित है। इसमें सभी धर्म परायण व जागृत परिजनों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। धार्मिक आयोजन के दौरान गर्भवती बहिनों के लिए पुंसवन संस्कार की विशेष व्यवस्था है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि 70 फीसदी संस्कारों का बीजारोपण शिशु में गर्भावस्था में ही हो जाता है।
-------------------