संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ऑनलाइन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ने के साथ साइबर अपराधों के मामले भी सामने आए हैं। डीएसपी पांवटा साहिब ने बताया कि कई लोग इस तरह की धोखाधड़ी व ठगी का शिकार हो चुके है। अब उनका पैसा वापस नही मिल पा रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों से सावधान रहने की बात कही हैं।
सैकड़ों लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। कुछ फर्जी धोखेबाज खुद को निवेशक बता कर ग्रुप में फर्जी निवेश और अपने संबंधित बैंकों से निकासी का दावा करते हुए बातचीत करते है। डीएसपी पांवटा अदिति सिंह ने कहा कि ये जालसाज हर दिन करोड़ों रुपये लूट रहे है। लोग अधिक लाभ कमाने के लिए ट्रेडिंग में अधिक पैसा निवेश करने के लिए प्रलोभित होते हैं। पैसा वापस मांगते हुए कंपनी के लोग जवाब देना बंद कर देते है। ऑनलाइन ट्रेडिंग और ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप और ऐप पर कभी भरोसा न करें और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें। इसके साथ-साथ अपने आस पड़ोस के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी के बारे में जरूर जागरूक करें।