फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बर्मा पापड़ी स्कूल में छात्रों को बताए आग से बचाव के तरीके

विज्ञापन
बर्मा पापड़ी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के बाद छात्र अ​ग्निशमन टीम के साथ। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
-अग्निशमन विभाग कालाअंब की टीम ने किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अग्निशमन विभाग कालाअंब की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्मा पापड़ी में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू परमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों, आग पर नियंत्रण के विभिन्न तरीकों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

इस अवसर पर अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों को इन उपकरणों के सही एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इससे आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम का समापन अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के संदेश के साथ किया गया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें