फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सैनवाला क्षेत्र के जंगल में भीषण आग, वन क्षेत्र को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने में आई दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के सैनवाला गांव में भद्रकाली मंदिर के समीप जंगल में रविवार को अचानक आग लगने से काफी वन क्षेत्र जलकर राख हो गया। आग तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग दोपहर बाद जंगल में लगी और देखते ही देखते उसने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग की लपटें लगातार फैलती रहीं, जिससे आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। आग लगने से जंगल में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब और नाहन फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत और घंटों की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के क्षेत्रों तक भी फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्टेशन फायर आफिसर राम कुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें