फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच हजार रुपये का नुकसान, 20 लाख की संपत्ति बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद के समीप के जंगल में रविवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग नाहन से शिफ्ट प्रभारी एवं प्रशामक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए जहां कड़ी मशक्कत के बाद विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आग मोगीनंद के समीप सनमैक्स फार्मा के साथ लगते जंगल में भड़की थी, जो तेजी से रिहाइश और फैक्टरी की तरफ बढ़ रही थी। विभाग ने आग से जंगल झाड़ी को पांच हजार रुपये का नुकसान आंका है। वहीं कालाअंब पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मौके पर दमकल विभाग से प्रशामक बलवीर, प्लाटून हवलदार जयप्रकाश और चालक असलम खान भी मौजूद रहे। जिला अग्निशमन अधिकारी पीएस सेन ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। दमकल कर्मियों ने 20 लाख रुपये की संपत्ति बचाई है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें