फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन के हरिपुर मोहल्ला में घर के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
नाहन के हरिपुर मोहल्ला में गोदाम में आग लगने से जला सामान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
दिवाली पर सिरमौर में आग लगने का एक मामला आया सामने
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा दमकल दस्ता, पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। इस साल दिवाली पर्व पर जिला सिरमौर में आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने नहीं आई हैं। केवल नाहन शहर के हरिपुर मोहल्ला में एक स्थान पर ही आग लगने की घटना सामने आई है। यहां भी अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात को करीब पौने 11 बजे अग्निशमन विभाग को जानकारी मिली कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समीप डोरीस सुनील लाज के घर के गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। इस दौरान यहां गोदाम में रखा लकड़ी का टेबल, कुर्सी, प्लास्टिक आदि सामान जल गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम ने अन्य साथ लगते मकानों को आग लगने से बचा लिया। इस दौरान करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने बताया कि दिवाली पर्व पर आतिशबाजी और पटाखों से आग लगने की घटनाएं काफी सामने आती हैं। घटनाओं पर काबू पाने को लेकर अग्निशमन विभाग की टीम तैनात रही। इस साल केवल नाहन के हरिपुर मोहल्ला में ही एकमात्र आग लगने की घटना सामने आई है। इसपर भी समय रहते काबू पा लिया गया है।

नाहन के हरिपुर मोहल्ला में गोदाम में आग लगने से जला सामान। स्रोत विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें