फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बोहलियों स्कूल में रिक्त पदों को भरने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नाहन में बोहलियों स्कूल की समस्या को लेकर विधायक को ज्ञापन देते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहलियों में स्टाफ की भारी कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल की समस्याओं को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत सतीवाला के प्रतिनिधियों और इलाकावासियों ने स्थानीय विधायक अजय सोलंकी को एक ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों को भरने और नए पद सृजित करवाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सतीवाला पंचायत की प्रधान तरुण, समाजसेवी कुलदीप धीमान, भूपेंद्र चौहान, जगदीश चंद ने ज्ञापन के माध्यम से विधायक को बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहलियों को अक्तूबर 2022 में स्तरोन्नत (अपग्रेड) किया गया था। विद्यालय को अपग्रेड हुए करीब चार साल होने को हैं और आज तक स्कूल में लिपिक (क्लर्क) व चौकीदार का पद तक सृजित नहीं किया गया है। इसके कारण स्कूल के प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय में अभी तक आईपी लेक्चरर की तैनाती नहीं हो पाई है, जबकि सितंबर 2025 से टीजीटी नॉन-मेडिकल का पद भी लगातार खाली चल रहा है। ग्रामीणों ने विधायक से पुरजोर मांग की कि स्कूल के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार से लिपिक और चौकीदार के पदों को जल्द से जल्द स्वीकृत करवाया जाए। इसके साथ ही रिक्त चल रहे आईपी लेक्चरर और टीजीटी के पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। विधायक अजय सोलंकी ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें