राजपुर पंचायत कार्यालय में किसानों की ईकेवाईसी अपडेट की
232 ईकेवाईसी जांच की, 24 किसानों को लोकमित्र केंद्र भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नघेता (सिरमौर)। आंजभोज क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर कार्यालय में किसान सम्मान निधि में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान किसानों की ईकेवाईसी अपडेट की गई। राजपुर पटवार सर्किल पटवारी भरत सिंह ने राजपुर पंचायत के प्रधान अश्विन सिंगला के सहयोग से राजपुर के अलावा दर्जनों पंचायतों के 232 किसानों की ईकेवाईसी को चेक किया।
इनमें से 201 पहले ही अपडेट थी जबकि 31 को मौके पर अपडेट किया गया। इसके अलावा 24 लोगों को लोक मित्र केंद्र भेजा गया। यही मौके पर 189 किसानों के लैंड सीडिंग संबंधित मामलों का भी निपटारा किया। आंजभोज के दुर्गम क्षेत्र कुलथीना के 85 वर्षीय जालम सिंह ने भी पंचायत घर आकर अपनी ईकेवाईसी करवाई।
इसके अलावा सीता राम धीमान, सूरत सिंह, श्याम सिंह, पूजा देवी बनोर पंचायत के सुंदर सिंह, असलम अहमद, लीला देवी लोगों ने अपनी समस्याओं का निपटारा करवाया। गौरतलब है कि आंजभोज के करीब 400 किसानों की किसान सम्मान निधि उनके खाते में अभी तक नहीं आई थीं।
-चंद्र