फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संता सिंह और शिवानी बने मिस्टर व मिस फेयरवेल

विज्ञापन
सैनवाला स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान चुने मिस्टर व मिस फेयरवेल। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र.
विज्ञापन


-सैनवाला स्कूल में 11वीं कक्षा के बच्चों ने 12वीं के विद्यार्थियों को दी फेयरवेल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाआंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियोंं ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आयूब खान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आकर्षक एवं सम्मानजनक टाइटल प्रदान किए। इसमें 12वीं के संता सिंह को मिस्टर फेयरवेल और शिवानी को मिस फेयरवेल का टाइटल दिया गया। कनिष्क को मिस्टर फेयरवेल पर्सनेलिटी और पायल को मिस फेयरवेल पर्सनेलिटी का टाइटल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भावनात्मक संदेशों और स्मृतियों के आदान-प्रदान ने वातावरण को अत्यंत भावुक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। अंत में प्रधानाचार्य आयूब खान ने विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें