फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के व्यक्ति ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
fannsi
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। पझौता क्षेत्र के धामला गांव में दिल्ली के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करोल बाग दिल्ली का निवासी धर्मसिंह (48) यहां जयसिंह के किराये के कमरे में रह रहा था। जहां उसने कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने आत्महत्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति यहां पिछले 15 वर्षों से रह रहा था। इसने यहां एक महिला से विवाह भी किया था, जिसकी कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसके बाद यह अधिकतर समय शराब पीकर अकेला ही कमरे में रहता था।
पिछले चार पांच दिनों से जब लोगों ने उसे बाजार में नहीं देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे को तोड़ा गया तो वह फंदे में लटका पाया गया। शव से बदबू आ रही थी जिससे लगता है कि उसने चार पांच दिन पूर्व आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को इसके परिजनों का पता अभी तक मालूम नहीं हो पाया है। इसलिए शव को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें