फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से श्रमिकों को नहीं मिला वेतन

Mon, 16 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
रामपुर में उद्योग बंधु की मीटिंग से बाहर आकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते उद्यमी।
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कार्यरत दो उद्योगों पर श्रमिकों का वेतन नहीं देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन उद्योगों में कार्यरत दर्जनों श्रमिकों का आरोप है कि उद्योग प्रबंधन उन्हें वेतन देने के नाम पर पिछले काफी समय से टाल-मटोल कर रहा हैं। उद्योग प्रबंधन के रवैये से निराश श्रमिकों ने अब जिला प्रशासन से वेतन दिलवाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर इन उद्योगों में कार्यरत दर्जनों श्रमिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीटू महासचिव राजेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया से मिला तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, संदीप कुमार, परवीण कुमार, सीता राम, राजेश खन्ना, नरसिंह, दीपचंद, केशव, रामचंद्र, सत्यप्रकाश, पारस, संतराम, सतिराम, सेवतीराम, छोटे लाल, शिवचरण, राजेश कुमार, राजू, ओमपाल सहित करीब 5 दर्जन श्रमिकों ने उपायुक्त को बताया कि वो अनुपम होम एम्पलाईसिस व नाइट क्वीन इंडस्ट्रीज में कार्यरत हैं। दोनों ही यूनिटों के मालिक अनुपम बतरा हैं।
उन्होंने अभी तक फरवरी व मार्च का वेतन जो कि मार्च व अप्रैल की 7 तारीख को मिल जाना चाहिए था नहीं प्रदान किया है। बताया कि वो लगातार प्रबंधन से अपने वेतन की मांग कर रहे हैं लेकिन वेतन की बाबत प्रबंधन की ओर से आज देते हैं कल देते की रट लगाई हुई है। वो लगातार आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं लेकिन वेतन मई माह में भी नहीं नसीब नहीं हो रहा है। जबकि अब प्रबंधन की ओर अप्रैल माह का वेतन भी देय हो चुका है। बताया कि वेतन न मिलने से उन्हें व उनके परिजनों को भूखे मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

श्रमिकों ने उपायुक्त से मांग की कि उनका 3 माह का वेतन शीघ्र दिलवाया जाए ताकि वो अपना गुजर-बसर कर सकें। उधर उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि मामले में कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें