फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आशा कार्यकर्ता को काम और जिम्मेदारियां बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने वीरवार को नाहन में नई चयनित आशा कार्यकर्ता के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 20 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।
विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान और कृष्णा राठौर ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षित प्रसव कराना, टीकाकरण, स्तनपान कराने में मदद करवाना, पूरक आहार देना, परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देना, शगुन किट देना तथा आरटीआई और एसटीआई जैसी समस्याओं में संक्रमण से बचाव करना आशा कार्यकर्ता के मुख्य कार्य हैं।
विज्ञापन

लोगों को गांव, उप-केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाना, प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर जांच कराना, आईसीडीएस कराना और स्वच्छता के बारे में जानकारी देना भी आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकार की अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना, वंचित वर्गों खासकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देना और समुदाय तथा स्वास्थ्य कर्मियों के बीच संपर्क सूत्र का काम करना भी आशा कार्यकर्ता के दायरे में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें