फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए हुई कार्यशाला
विज्ञापन

सेहतमंद रहने, आहार में विविधता की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। देशभर में नौ सितंबर से आठ अक्तूबर तक मनाए जा रहे पोषण माह के तहत गतिविधियों और अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला हुई। इसमें करीब 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में आंगनबाड़ी केंद्र हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत पांच प्रमुख घटकों पर काम करने की जानकारी दी गई। आहार विविधता, गर्म भोजन, सामुदायिक भागीदारी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत पोषण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पोषण माह का उद्देश्य लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यशाला से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण संबंधी जानकारी देने के साथ इसे समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक कार्यालय से डॉ. ममता जैन ने आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक पद्धतियों के इस्तेमाल के साथ स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन से डॉ. शबरातन जबीन ने आहार में विविधता और पर्याप्त प्रोटीन के महत्व की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी इशाक मोहम्मद ने सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला पोषण समन्वयक राजेश शर्मा, पीएमएमवीवाई समन्वयक प्रियंका और आईसीडीएस पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें