फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ब्यूटीशियन बनकर आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं

विज्ञापन
नाहन में यूकोआरसेटी कार्यालय में ब्यूटी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला प्रशिक्षु। संव
विज्ञापन
यूको आरसेटी में 35 महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन


35 दिनों के हाई-टेक प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाएं बनेंगी ब्यूटी एंटरप्रेन्योर, रहना-खाना निशुल्क

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यूको आरसेटी सिरमौर में 35 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। संस्थान की निदेशक नवज्योत कौर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में 35 महिलाएं भाग ले रही हैं।
संकाय सदस्य मनीषा चौहान और तानिया भाटिया ने बताया कि मुख्य प्रशिक्षिका एवं सौंदर्य विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) के मानकों के अनुरूप है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं स्वरोजगार शुरू करने के साथ बैंक ऋण के लिए भी इसका लाभ ले सकेंगी।
विज्ञापन

मनीषा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मेकअप, त्वचा की देखभाल, फेशियल, मसाज, हेयर कटिंग, हेयर स्पा, हेयर कलरिंग, स्मूदनिंग और हेयर स्टाइलिंग की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा मैनीक्योर-पेडीक्योर, नेल आर्ट, आइब्रो शेपिंग और वैक्सिंग का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को अलग-अलग प्रकार की त्वचा की पहचान और उसके अनुसार उपचार की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को थ्योरी के साथ लाइव प्रैक्टिकल कराया जा रहा है, ताकि वे ब्यूटी पार्लर से संबंधित कार्यों में व्यावहारिक दक्षता हासिल कर सकें। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए संस्थान की ओर से प्रशिक्षण अवधि में निशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें