फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रदर्शनी में खूब पसंद किए गए महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाहन में दिवाली के मौके पर लगाई प्रदर्शनी में जूट के बैग बने लोगों की पसंद
विज्ञापन

प्रदर्शनी में महिलाओं के हुनर को मिला प्रोत्साहन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। दिवाली के मौके पर नाहन के महलात में आयोजित प्रदर्शनी में महिलाओं की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों को खूब पसंद आए। प्रदर्शनी में जूट से बने आकर्षक बैग सहित कई तरह के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। लोगों ने इन उत्पादों में खास रुचि दिखाई और महिलाओं के हुनर की सराहना की।
हिमधारा और अभिनंदन शहरी स्तरीय संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने इस प्रदर्शनी में अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। अभिनंदन संगठन की रूपा, फरीदा और लता ने बताया कि वे पिछले चार-पांच वर्षों से संगठन के साथ जुड़कर अपने हुनर को निखार रही हैं। इस दौरान वे जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित प्रदर्शनियों में भी अपने उत्पाद प्रस्तुत कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि वे जूट से विभिन्न डिजाइन के बैग तैयार कर रही हैं, जो पॉलिथीन का बेहतर विकल्प भी हैं। प्रदर्शनी में लोगों की ओर से मिले अच्छे प्रतिसाद से उनका उत्साह बढ़ा है। महिलाओं का कहना है कि वे घर की जिम्मेदारियों के साथ अपने हुनर को आय का स्थायी साधन बनाने की दिशा में प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें