फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धगेड़ा स्कूल में विद्यार्थियों ने बनाए मनमोहक चित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्यूचर फ्रेम्स प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के 140 चित्र प्रदर्शित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय धगेड़ा में शिक्षा संवाद के साथ विद्यार्थियों के लिए चित्र प्रदर्शनी फ्यूचर फ्रेम्स का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छठी से लेकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए 140 चित्र प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष आशा देवी ने किया। प्रधानाचार्या सीता कश्यप ने आशा देवी को शॉल व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यापकों और अभिभावकों से अपने चित्रों की तारीफ सुनकर बच्चे बहुत प्रसन्न दिखे। प्रदर्शनी के क्यूरेटर एवं कला अध्यापक दीपराज विश्वास ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना है। प्रधानाचार्या सीता कश्यप ने बच्चों और कला अध्यापक के प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि दीपराज विश्वास के खुद के चित्रों की प्रदर्शनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लग चुकी है। कला अध्यापक दीपराज विश्वास ने प्रदर्शनी लगाने की अनुमति देने के लिए प्रधानाचार्या का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें