फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेला स्थल में विभागों की प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
रेणुका मेले में प्रदर्शनियों का अवलोकन कर जानकारी हासिल करते ददाहू कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगा रहा परिसर में लगा फव्वारा
विज्ञापन


सेल्फी खींचकर रेणुकाजी मेले के पलों को यादगार बना रहे लोग

योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियां मेलार्थियों को आकर्षित कर रही हैं। प्रगति मैदान में 12 से अधिक विभागों ने अपनी प्रदर्शनियां स्थापित कर सरकार की योजनाओं को दर्शाया है। इनमें स्थानीय उत्पादों को दर्शाती कृषि विभाग की प्रदर्शनी मेलार्थियों को अपनी ओर खींच रही है।

विभिन्न प्रजातियों के फूलों व फलों की सुगंध बिखेर रही उद्यान विभाग की प्रदर्शनी का भी लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा मेले में उद्योग, पर्यटन, जलशक्ति, आयुष, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शिक्षा, लोक संपर्क, पशु पालन विभाग, पुलिस, परिवहन व विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदर्शनी स्थापित करके लोगों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालु यहां सेल्फी लेकर मेले के पलों को यादगार बना रहे हैं। 17 वर्ष पूर्व इस फव्वारे को मंदिर परिसर के समीप एक पुष्प वाटिका में स्थापित किया गया था। उधर, मेले के दौरान गेंदे के फूलों व पत्तियों से की गई मंदिर परिसर की सजावट श्रद्धालुओं के दिलों को छू रही है। इसके लिए चंडीगढ़ से विशेष कारीगरों को बुलाया गया था।
........बाक्स...........
महिलाओं के बनाए पहाड़ी व्यंजन भा रहे
ददाहू। डीआरडीए के माध्यम से रेणुका मेले में पारंपरिक उत्पादों और व्यंजनों की प्रदर्शनी लोगों को खूब भा रही हैं। लोग यहां पहाड़ी व्यंजनों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं के हाथों बनाई गई रोजमर्रा की वस्तुओं और उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं। रेणुकाजी तीर्थ के मंदिर परिसर में स्थापित फव्वारा मंदिरों की सुंदरता को चार चांद लगा रहा है। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हो रही है, साथ ही उन्हें रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो रहे हैं। लोगों को भी मेले के दौरान घर जैसा पारंपरिक खाना यहां उपलब्ध हो रहा है।

..........बाक्स............
आयुष विभाग की प्रदर्शनी में सिखाई जा रही योग क्रियाएं
ददाहू। मेले में आयुष विभाग की प्रदर्शनी में लोगों को व्यायाम, घरेलू नुस्खों और जड़ी बूटियों के साथ-साथ योग की विभिन्न क्रियाओं से भी अवगत करवाया जा रहा है। प्रदर्शनी प्रभारी डाॅ. प्रमोद पारिक ने बताया कि 24 प्रजातियों के पौधों के रोपण की विधि के साथ उनके बीज भी प्रदर्शित किए गए हैं। साथ ही पंचकर्म, मृदा लेपन, मुकातिक चिकित्सा, अग्निक्रम और अलाबू चिकित्सा पद्धति से भी उपचार किया जा रहा।

शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न मॉडल भी मेलार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं। इसमें बाइक के शोकर पर भूकंप रोधक व सुरक्षित भवन मेलार्थियों के दिलों को छू रहा है। धरती की परिक्रमा से दिन व रात को दर्शाने का यंत्र और पवन चक्की के मॉडल बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की प्रदर्शनी में दोपहिया वाहन से तेज रफ्तार और हेल्मेट आदि न पहनने से होने वाली दुर्घटना का एक आकर्षक डेमों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


संवाद

रेणुका मेले में प्रदर्शनियों का अवलोकन कर जानकारी हासिल करते ददाहू कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद

रेणुका मेले में प्रदर्शनियों का अवलोकन कर जानकारी हासिल करते ददाहू कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद

रेणुका मेले में प्रदर्शनियों का अवलोकन कर जानकारी हासिल करते ददाहू कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद

रेणुका मेले में प्रदर्शनियों का अवलोकन कर जानकारी हासिल करते ददाहू कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें