फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नति के शिखर पर पहुंचाने वाले संस्थान के जड़ों से जुड़े रहें: ज्योति

विज्ञापन
- द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व छात्र व स्टॉफ सदस्य- स्त्रो
विज्ञापन
उन्नति के शिखर पर पहुंचाने वाले संस्थान के जड़ों से जुड़े रहें : ज्योति
विज्ञापन

पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम में याद की अपने स्कूली दिनों की खट्टी-मीठी यादें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक दशक बाद एक-दूसरे से मिलकर सबके चेहरे की मुस्कान ही अलग थी। आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों, विभागों और व्यवसायी बनकर जीवन में व्यस्त हैं लेकिन कार्यक्रम के दौरान अपने अनमोल स्कूली दिनों की खट्टी मीठी यादों को साझा कर सभी प्रफुल्लित थे।
मौका था द स्कॉलर्स होम स्कूल प्रांगण में पूर्व छात्रों व पूर्व शिक्षकों के मिलन समारोह का। स्कूल ने पिछले 10 वर्षों तक के विद्यार्थियों को खास मिलन बैठक कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। वर्ष 2012 से 2022 तक के पास आउट विद्यार्थियों का खास कार्यक्रम के दौरान आपसी मिलन हुआ।
विज्ञापन

इस मुलाकात पर उपस्थित विद्यार्थी एवं अध्यापक बहुत खुश हुए और अध्यापकों ने गौरवान्वित महसूस किया कि उनके द्वारा पढ़ाए हुए बच्चे आज विभिन्न प्रतिष्ठित पदों तक पहुंच चुके हैं जो विद्यार्थी इस अवसर पर नहीं पहुंच सके।
उन्होंने अपने संदेश अपने मित्रों और अपने अध्यापकों तक पहुंचाए जिसको सुनकर उपस्थित सभी सदस्य भावविभोर हो गए।
इस अवसर पर उपस्थित स्कूल के निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग और पूर्व अध्यापिकाएं अलका खंडूजा व ज्योति अरोड़ा भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी अपने विचार और अपनी बीती हुई यादों को साझा किया।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षिका अलका खंडूजा ने भी अपने बीते हुए दिनों की यादों को ताजा करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। अन्य छात्रों ने भी अपने स्कूली दिनों के कई अनुभव साझा किए। पूर्व छात्र अपने मित्रों से मिलकर बहुत खुश नजर आए।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें