फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीएम विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
गोंदपुर में आयोजित शिविर के दौरान पीएम भारतविकसित योजना की जानकारी देते अधिकारी: संवाद
विज्ञापन
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन

पांच वर्षों से एंबूलेंस की सुविधा तक नहीं मिली : सतीश गोयल
कहा, पात्र ईएसआई लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलना जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), जिला कार्यालय नाहन एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से बुधवार को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पांवटा साहिब सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई नई प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना व कर्मचारी राज्य बीमा निगम की एसपीआरईई-2025 योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में ईएसआईसी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्म वीर सिंह नरवाल और प्रवर्तन अधिकारी जिला सिरमौर राज कुमार ठाकुर की ओर से संबंधित योजनाओं के संदर्भ में नियोक्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उधर, बैठक में हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर बार केवल बैठकें होती आ रहीं हैं। सैकड़ों औद्योगिक इकाइयों के हजारों कर्मचारी व कामगार जुड़े हैं। इनसे ईएसआई की राशि एकत्रित की जाती है लेकिन बदले में बेहतर सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है। पिछले पांच वर्षों में एक एंबुलेंस सुविधा तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर बैठक में आश्वासन जरूर मिलता रहा है। ऐसे में ईएसआई डिस्पेंसरी से कालाअंब अस्पताल रैफर करने पर कोई भी एंबुलेंस की बेहतर सुविधा नहीं है। अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पात्र हजारों लोग तरस रहे हैं।
इस दौरान हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के पदाधिकारियों समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें