फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को अब नहीं मिला बढ़ा हुआ वेतन : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, कांग्रेस झूठ बोलने की गारंटी दे सकती है, काम करने की नहीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला महामंत्री रणबीर ठाकुर और जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के छोटे और मझोले सरकारी कर्मचारियों को अभी तक भी बढ़ाया हुआ वेतन नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 मार्च को अपने दिए गए बजट भाषण में कहा था कि हम प्रदेश के छोटे एवं मझौले कर्मचारियों को बढ़ाया गया वेतन 1 अप्रैल 2025 से दे देंगे लेकिन यह कर्मचारी अभी तक भी अपने बढ़ाए गए वेतन का इंतजार कर रहा है।

भाजपा नेताओं ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि अप्रैल से लेकर आज तक सात महीने हो गए लेकिन इन कर्मचारियों को अभी तक बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से यह कर्मचारी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इन छोटे एवं मंझौले कर्मचारियों में सरकारी स्कूलों में कार्यरत मिड डे मील वर्कर, मल्टीटास्क वर्कर, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, सिलाई अध्यापिका, पंचायत चौकीदार, लोक निर्माण विभाग एवं जल शक्ति विभाग में कार्यरत मल्टीटास्क वर्कर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले इन छोटे कर्मचारियों को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे जो आज भी सपने बनकर ही रह गए हैं। इन कर्मचारियों को प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार दिवाली के मौके पर भी बड़ा हुआ वेतन नहीं दे पा रही है जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ बोलने की गारंटी दे सकती है लेकिन काम करने की गारंटी नहीं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें