फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रदेश का पहला आधुनिक गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन नाहन में जल्द होगा स्थापित

विज्ञापन
नाहन में बन रहे आधुनिक विद्युत सबस्टेशन के लिए पहुंचा ई-हाऊस। संवाद
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


बड़े ट्राले में नाहन पहुंचा आधुनिक ई-हाउस, कम जगह में होगा स्थापित
2 इनटू 10 एमवीए क्षमता के सब स्टेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी
शहर को विद्युत ओवरलोड व बार-बार विद्युत कटों से मिलेगी राहत
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश का पहला आधुनिक गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन (जीआईएस) बहुत जल्द नाहन में स्थापित होने वाला है। नाहन के धकूला में इसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। वहीं, बड़े ट्राले में ई-हाउस नाहन में पहुंच गया है। हालांकि सड़क पर तीखे मोड़ के चलते अभी चयनित स्थान पर यह नहीं लाया जा सका है। इंस्टाल होने के बाद यहां हरियाणा के करनाल, वाराणसी, ओडिशा, मुंबई व आंध्र प्रदेश की तर्ज पर नाहन को आधुनिक ई-हाउस सब स्टेशन मिलेगा।
विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन के धकूला में करीब 23 करोड़ की लागत से एक बीघा भूमि पर 20 एमवीए क्षमता का विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए ई-हाउस सेटअप नाहन पहुंच गया है। इसे जल्द बोर्ड की तरफ से इंस्टाल किया जाना है। इसके अलावा शहर में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 33 केवी की 32 किलोमीटर लाइन भी बिछाई जाएगी। इसमें एक 27 किलोमीटर तथा दूसरी 5 किलोमीटर लंबी लाइन होगी।
विज्ञापन

सब स्टेशन बन जाने के बाद शहर में विद्युत कटों से जहां उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, शहर में ओवरलोड की समस्या का भी समाधान होगा। गर्मियाें और सर्दियों में शहर में विद्युत की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर अक्सर ओवरलोड होने के बाद जल जाते हैं। इससे न केवल विद्युत बोर्ड को हर साल लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है, वहीं लोगों को भी आपूर्ति बाधित होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब नई तकनीक का सब स्टेशन मिल जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इसकी खास बात यह है कि यह सब स्टेशन स्टेट ऑफ आर्ट तरह की ई-हाउस तकनीक पर आधारित होगा। इस तकनीक पर लगने वाला यह प्रदेश का पहला सब स्टेशन होगा। हरियाणा के करनाल में भी इस प्रकार का सब स्टेशन चल रहा है। आमतौर पर विद्युत सब स्टेशन 2 से 4 बीघा तक भूमि पर स्थापित होते हैं। ई-हाउस तकनीक पर लगाए जा रहे इस सब स्टेशन की खास बात यह है कि यह 8 बिस्वा से एक बीघा तक भूमि पर स्थापित हो जाएगा। इसके अलावा इस सब स्टेशन को लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह पहले ही कंटेनर के आकार में तैयार होकर आया है जिसे आसानी से स्थापित कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इनकी मेंटनेंस का खर्चा भी न के बराबर है। यह हायर ग्लोबल सेफ्टी स्टेंडर्ड पर बना है। सब स्टेशन को दूसरी जगह शिफ्ट करना भी बेहद आसान होता है। सब स्टेशन वातानुकूलित तथा सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा जिसकी निगरानी करना भी आसान होगा। ऐसे में यहां कम संख्या में कर्मियों की आवश्यकता रहेगी। संवाद
-नाहन शहर में जीआईएस तकनीक पर आधारित आधुनिक ई-हाउस विद्युत सब स्टेशन का काम जारी है। सब स्टेशन के लिए ई-हाउस नाहन पहुंच गया है। इसकी लंबाई अधिक होने व सड़क पर मोड़ होने के चलते फिलहाल चयनित स्थान पर नहीं पहुंच पाया है। जल्द इसे चयनित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

-वीरेंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड, सिरमौर

नाहन में बन रहे आधुनिक विद्युत सबस्टेशन के लिए पहुंचा ई-हाऊस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें