फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिजली के बिल की अदायगी नहीं की तो खुद कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां में सभी उपभोक्ताओं के लगे स्मार्ट मीटर, विभाग ने दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। बिजली बोर्ड ने उपमंडल सराहां के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरा लिया है। ऐसे में बिजली बोर्ड ने चेतावनी जारी की है कि यदि कोई उपभोक्ता समय पर बिल की अदायगी नहीं करेगा तो बिजली का कनेक्शन अपने आप ही बंद हो जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को दोबारा बिजली शुरू करने के लिए 250 रुपये जमा करवा कर अपना कनेक्शन चालू करवाना होगा।

बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने इससे बचने के लिए सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल की अदायगी करने का आह्वान किया है। विभाग के सहायक अभियंता प्रतीक कुमार ने बताया कि विभाग ने जनवरी 2026 से यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जब भी स्मार्ट मीटर के जरिए कनेक्शन कटेगा तो मीटर से आउटपुट की लाइन में बिजली नहीं आएगी इसलिए उपभोक्ता अपने बल की अदायगी समय पर करें। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद हो जाएंगे उन्हें 250 रुपये की रसीद जमा करवानी पड़ेगी उसके बाद 30 मिनट के अंदर बिजली अपने आप सुचारू रूप से आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि अपना बिजली का कनेक्शन बंद नहीं होने दें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का बिल उपभोक्ताओं को ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्टर फोन नंबर और ईमेल के माध्यम से प्राप्त होंगे। इसके अलावा उपभोक्ता बिजली बोर्ड की आधिकारिक ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं। यदि आपका रजिस्टर फोन नंबर बदल गया है या बंद हो चुका है तो उपभोक्ता नजदीकी कार्यालय में जाकर उसे ठीक करवाएं ताकि सुचारू रूप से बिजली मिल सके।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें