फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस बनाएंगे पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

नाहन में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस बनाएंगे पेंशनर
विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आयोजन पर की चर्चा
संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान न होने पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी नाहन में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। एचपीएसईबीएल पेंशनर कल्याण संघ नाहन की मासिक बैठक शाही मिष्ठान भंडार में हुई
जिसकी अध्यक्षता प्रधान महबूब आलम और कार्यवाही का संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया।इसमें 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। महासचिव ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान मांगों और समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इसमें 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का एरियर जारी न करने पर रोष प्रकट किया गया। सदस्यों ने सरकार से इसे अविलंब जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद शमशेर ठाकुर, गुरचरण सिंह, राजेंद्र कुमार, अश्वनी गौतम, एससी गौतम, मुहम्मद नासिर, लियाकत अली, बीके बंसल, रूलदु राम, सुशील कुमार, कमल शर्मा, बुधराम आदि ने महंगाई भत्ते की 8 प्रतिशत की दो किश्तें जारी करने, 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को रिवाइज ग्रेज्युटी, लीव एन कैशमेंट समेत लंबित पड़े चिकित्सा भत्ता बिलों की राशि जारी करने की मांग भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें