फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में हर रोज लग रहे बिजली कटों ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में बिजली की आंख मिचौली जारी है। यहां दिन में कई-कई बार बत्ती गुल हो रही है। इससे नाहन शहर के 13 वार्डों की करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित है। रोजाना लगने वाले कटों से इलेक्ट्रानिक कारोबारी, फर्नीचर, सरकारी और निजी कार्यालयों में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग एक ओर मरम्मत के नाम पर एक दिन पूरा बिजली बंद रखता है। उसके बाद भी रोज अघोषित कट लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण ने पहले ही धंधा चौपट कर रखा है। उस पर बार-बार बिजली जाने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। गर्मी और उमस ने तो जान ही निकाल रखी है।
उधर, विभाग के सहायक अभियंता कनुप्रिया ने बताया कि नाहन से कोई दिक्कत नहीं है। गिरि पावर हाउस से ही तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या आ रही है। इसके अलावा बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से सही है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग---
1. प्रेमपाल महेंद्रु ने कहा कि दिन में कई-कई बार लाइट जा रही है जिससे बिजली की दुकान पर कार्य प्रभावित हो रहा है। पहले ही कोरोना ने काम धंधा चौपट कर रखा है। अब बार-बार लाइट जाने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
2. नया बाजार के दुकानदार दीपक गौतम ने कहा कि कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली जारी है। ऐसे में कंप्यूटर ऑन करते ही फिर से बंद हो रहे हैं। इसमें खराबी आने की संभावना है। काम भी प्रभावित हो रहा है।
3. मधु अग्रवाल ने कहा कि विभाग ने हाल ही में बिजली बंद की थी। उसके बाद भी लाइट लगातार जा रही है जिससे दिनचर्या के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी-उमस में जीना मुहाल हो गया है।
4. अनूप कुमार ने कहा कि लंबे समय से बिजली की तारों की मरम्मत के नाम पर शट डाउन किया जाता है। उसके बाद भी दिन में कई-कई बार लाइट जा रही है जिससे घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें