फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रीडर डोर टू डोर लेंगे मीटर रीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बिजली उपभोक्ताओं को अब मीटर रीडिंग जांचने के बाद बिल थमाए जाएंगे। तकरीबन दो माह बाद बिजली बोर्ड के मीटर रीडर फील्ड में जाकर बिल काटकर देंगे। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अब तक बिजली बोर्ड ने मीटर रीडर को फील्ड में न भेजने का निर्णय लिया था। साथ ही उपभोक्ताओं से भी बिलों का भुगतान ऑनलाइन करने का आग्रह किया। अब सरकार से मिले दिशा-निर्देशों के बाद बोर्ड ने अपने कर्मियों फील्ड में भेज दिया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के नाहन मंडल में बीते शुक्रवार से मीटर रीडर फील्ड में जुटे हैं। वह घर-घर जाकर मीटर की रीडिंग लेकर बिल काट रहे हैं। हालांकि, विभाग ने बीते माह एवरेज बिल उपभोक्ताओं को देने का भी निर्णय लिया था।
ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश उपभोक्ताओं के नंबर पंजीकृत न होने के कारण बिल राशि जानने और भुगतान करने में दिक्कतें आ रही थीं। लिहाजा, उपभोक्ताओं पर भी राशि लंबित पड़ी है। बिजली बोर्ड उपमंडलों से लंबित राशि की डिटेल लेने में जुटा है।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता आरके कपूर ने बताया कि मीटर रीडिंग के लिए रीडरों को फील्ड में भेज दिया है। अब रीडिंग जांचने के बाद बिल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अकाउंट चेक किए जा रहे हैं। लंबित राशि अकाउंट जांचने के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन

...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें