फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संशोधित समाचार <bha>--</bha>

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन शहर में ठंड बढ़ने से बढ़ रही विद्युत की खपत, ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

सुबह शाम लग रहे विद्युत कट, दिन में भी अलग-अलग हिस्सों में आपूर्ति हो रही प्रभावित
हाथी की कब्र के पास जला ट्रांस्फार्मर, रानीताल, दिल्ली गेट आदि क्षेत्रों में जली तारें
ओवरलोढ की समस्या के चलते महलात में 250 केवी के स्थान पर लगाया 400 केवी का ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में लगातार ठंड बढ़ने के बाद विद्युत की खपत भी बड़ी है ऐसे में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। रविवार देर रात व सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्र में ओवरलोड के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर इौर तारें जल गईं। ऐसे में संबंधित क्षेत्र में काफी देर तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
बता दें कि हर साल नाहन शहर में सर्दियों के मौसम में विद्युत बोर्ड के लिए आपूर्ति सुचारु बनाए रखना टेढ़ी खीर बन जाता है। जैसे ही सर्दियां बढ़ती हैं तो विद्युत की मांग भी बढ़ने लगती है। ऐसे में ट्रांसफार्मर व तारों पर ओवरलोड होने से समस्या बढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से शहर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी में भी हाल यही हो रहा है। धुंध व कोहरा छा जाने के चलते शहर में सुबह-शाम के साथ-साथ दिनभर काफी ठंड पड़ रही है। ऐसे में विद्युत की खपत भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत की खपत बढ़ जाने से शहर में सुबह-शाम कट लग रहे हैं तो वहीं दिन में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पिछले कुछ दिनों से समस्या लगातार बढ़ रही है। ओवरलोड के चलते शहर के हाथी की कब्र के समीप 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके स्थान पर बोर्ड ने यहां अब 250 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, शहर के दिल्ली गेट के समीप भी ओवरलोड के चलते बिजली की तार में अचानक आग लग गई। इस दौरान दिनभर क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रही।
वहीं, शहर के रानीताल बाग के समीप भी बिजली की तार ओवरलोड के चलते जल गई। ऐसे में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता कार्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, बोर्ड की मानें तो शहरभर में ट्रांसफार्मर और तारें ओवरलोड हैं। ऐसे में विद्युत कट लग रहे हैं। यदि कट न लगाएं तो जलने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। सुबह-शाम बिजली की खपत अधिक रहती है, ऐसे में इस समय अधिक समस्या रहती है।
.....बाक्स ..........
उच्च क्षमता के स्थापित किए जा रहे ट्रांसफार्मर
उधर, बोर्ड की मानें तो शहर में ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए उच्च क्षमता के नए ट्रांसफार्मर मांग के अनुसार स्थापित किए जा रहे हैं। शहर के महलात के समीप 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी जहां ज्यादा समस्या पेश आ रही है वहां उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। बोर्ड के अनुसार इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

-बिजली के ओवरलोड के चलते समस्या आ रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक ट्रांसफार्मर और तारें जलने के मामले सामने आए हैं। मामला संज्ञान में आते ही तुरंत टीम मौके पर भेजकर विद्युत आपूर्ति बहाल करवाई गई है। जिन क्षेत्रों में अधिक समस्या आ रही है वहां उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं।
-संतोष कुमार, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें