फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ में 35 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वीरवार को 35 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। विद्युत बोर्ड ने यह कदम उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद उठाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार, कानूनगो, पुलिस प्रशासन और जल शक्ति विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। यह कार्रवाई शिरगुल मंदिर के नीचे और डाकघर के पास स्थित भवनों में की गई।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अंकित वर्मा ने बताया कि अदालत के निर्देशों के अनुसार 35 कनेक्शन काटे गए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस कर्मी तैनात रहे। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, उन्होंने आरोप लगाया कि राजगढ़ शहर में अवैध निर्माण के करीब 143 मामले हैं, लेकिन कार्रवाई चुनिंदा लोगों तक सीमित है। लोगों का कहना है कि एक भवन पर कार्रवाई की गई, जबकि साथ लगते भवन को नहीं छेड़ा गया, जो पूरी तरह गलत और पक्षपातपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें