फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुरानी बसों की कमी के बीच बढ़ा ई-बसों का कुनबा, 17 हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान का इपैक्ट
विज्ञापन

नाहन डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में दो नई बसें शामिल, 8 की जल्द उम्मीद
157 रूटों पर यातायात व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में बसों की कमी से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। नाहन डिपो के बेड़े में वीरवार को दो नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हुई हैं। इसके साथ ही डिपो में ई-बसों की संख्या 17 हो गई है और आठ बसों का इंतजार अभी बाकी है। निगम की ओर से शेष बसों की आपूर्ति भी जल्द किए जाने की बात कही जा रही है।
सिरमौर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चार अगस्त से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। इससे पहले डिपो में बड़ी संख्या में पुरानी बसों के कंडम होने और कई बसों की निर्धारित समय सीमा पूरी होने के कारण जिले के करीब 153 रूटों पर बस संचालन प्रभावित हो रहा था। यात्रियों को कई ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बस सुविधा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चार अगस्त को नाहन डिपो को मिलीं 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ था। उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नाहन बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को विभिन्न रूटों के लिए रवाना किया था। इसके बाद बंद चार और रूटों को भी बहाल कर दिया गया। नाहन डिपो को कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की योजना थी। इनमें से 15 बसें पहले चरण में मिलने के बाद अब दो और बसें पहुंच गई हैं। आठ बसें अभी और मिलनी हैं। डिपो में निगम की कुल बसों की संख्या करीब 122 हो गई है। इलेक्ट्रिक बसों को जिले के महत्वपूर्ण और ग्रामीण रूटों पर चलाया जा रहा है। सराहां, रेणुकाजी, हरिपुरधार, बेचड़ का बाग सहित मुख्यालय से जुड़े विभिन्न रूटों पर इन बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन बस अड्डा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि डिपो को दो नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। अब डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 17 हो गई है। शेष आठ बसें भी जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें