फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विशाल अध्यक्ष और शुभम बने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज ददाहू में चुनावी साक्षरता क्लब के नव गठित पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में सत्र 2026-27 के लिए चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) का गठन किया गया। इसमें तृतीय वर्ष के छात्र परशुराम को कॉलेज कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया गया। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में गठित हुई कार्यकारिणी में तृतीय वर्ष के छात्र विशाल को चुनावी साक्षरता क्लब का अध्यक्ष और शुभम को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


प्रथम वर्ष की साक्षी गोयल, द्वितीय वर्ष की प्रगति और तृतीय वर्ष के मयूर को चुनावी प्रतिनिधि चयनित किया गया। जबकि प्रो. अशोक कुमार को क्लब का चुनाव पर्यवेक्षक अधिकारी मनोनीत किया गया। क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. रमेश कुमार ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। इसमें 105 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। क्लब का उद्देश्य लोकतांत्रिक पद्धति एवं मूल्यों को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें