फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा पेपर में नकल के 8 मामले पकड़े

Mon, 21 Mar 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एसडीएम पांवटा की टीम ने जमा दो कक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में नकल रोकने को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन स्कूलों में 7 नकल के मामले पकड़े गए।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा की शारीरिक शिक्षा का पेपर था। एसडीएम पांवटा एचएस राणा, वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमति डॉ. भूपेश धीमान व विशाल कुमार की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण किया। इस दौरान रावमा पाठशाला रामपुरभारापुर पाठशाला में नकल के 4 मामले, रावमा पाठशाला कोलर में 2 तथा रावमा पाठशाला पुरुवाला में 1 मामला नकल का पकड़ा गया।
विज्ञापन



उधर जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक रमेश चंद चौहान  की टीम ने नौहराधार वरिष्ठ स्कूल में एक छात्र को नकल करते पकड़ा है। टीम ने बोगधार, बनेठी, सराहां वरिष्ठ स्कूलों में भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में मिहिर चक्रवती, सीमा व राजीव आदि शामिल थे।
विज्ञापन

----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें