फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन-पांवटा में कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

Tue, 15 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन/ पांवटा (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कांग्रेस ने जगह-जगह केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रैली निकाली और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। नाहन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, पांवटा में विधायक किरनेश जंग की अगुवाई के अलावा संगड़ाह एवं शिलाई में भी विरोध रैली निकाली गई।
विज्ञापन


पांवटा में विधायक किरनेश जंग व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में निशाना बनाया जा रहा है। सोमवार को विरोध रैली के बाद एसडीएम का माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

कांग्रेस प्रदेश विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, तपेंद्र सिंह सैनी, व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष घासी राम, शहरी इकाई अध्यक्ष असगर अली, रामपाल, कुसुमलता, अकबर अली, तारीक, जगपाल, नरेश कुमार, ओम प्रकाश, साजिद अली, दीपचंद व श्याम लाल गर्ग ने केंद्र की जमकर भर्त्सना की है।
विज्ञापन


नाहन में जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी, प्रो. बलवीर सिंह, योगेश गुप्ता, जबर सिंह चौहान, नप के पार्षद कंवर अमरीश सिंह, संजय गोयल, मनीराम पुंडीर, एनएसयूआई से कपिल सनकक्वाण, महिपत सोलंकी, एडवोकेट प्रशांत ठाकुर, राजीव चौहान, निर्मला देवी, राजीव चौहान, भजन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें