फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बांग्लादेश में हिंसा के विरोध में पांवटा साहिब में फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा, उत्पीड़न, मानवाधिकारों का हनन की निंदा
विज्ञापन

भारत शीघ्र कदम उठाए : चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्रीराम चौक तारुवाला में हिन्दू संगठनों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। हाल ही में दीपू की हत्या के विरोध में बांग्लादेश का पुतला फूंका गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाएं जारी रहीं, तो आंदोलन और भी व्यापक होगा।
प्रदर्शन में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि भरत राणा, अमन खापड़ा, मनोवर गुप्ता, किरण शर्मा, शिवानी चौहान, दीपांशु राणा, हर्ष चौधरी, संयम गुप्ता, याशिका भंडारी, वंश भंडारी, अनिकेत भंडारी, जतीन चौधरी, जतीन कश्यप, मनीष सामटा, शिवम् भाटिया, गुरकिरत सिंह सहित दर्जनों सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान शिवानी चौहान और किरण शर्मा ने बताया कि तारुवाला श्रीराम चौक पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ लगातार हिंसा, उत्पीड़न और मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है, जो न केवल निंदनीय है। यह पूरे मानव समाज के लिए चिंता का विषय है। हाल ही में हुए हत्या कांड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा गंभीर रूप से खतरे में है।
हिंदू संगठनों ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया जाए और बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव डालकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की जान, माल और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ है। इसका उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है। हिन्दू संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाएं जारी रहीं, तो आंदोलन को और व्यापक रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें