पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र 1133, राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के समन्वयक डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने बताया कि जो विद्यार्थी पिछले सत्र में किसी कारणवश पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वे भी निर्धारित तिथि तक पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं।
प्रवेश और पुन: पंजीकरण सामर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इग्नू उन लोगों, गृहणियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर विकल्प है, जो नियमित रूप से किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई नहीं कर सकते। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को बीए सहित कुछ अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश में फीस में छूट का प्रावधान है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।