फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता में कृतिका व रिया रही अव्वल

विज्ञापन
डीएवी स्कूल पांवटा की ऑनलाइन प्रतियोगिता में रंगोली बनाती एक स्कूली छात्रा। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। दीपावली पर्व पर डीएवी पब्लिक स्कूल पांवटा में ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. वीके लवानिया ने सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को आयोजन व बेहतर प्रदर्शन पर प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. लवानिया ने कहा कि दीया डेकोरेशन गतिविधि के तहत कक्षा नर्सरी की अक्षिता, कक्षा एलकेजी के पांशुल शर्मा तथा कक्षा यूकेजी के दीक्षान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम के कीरत तथा कक्षा द्वितीय के अनंत प्रताप एवं अभिनव राज ने भी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा तृतीय की पलक एवं आराध्या, कक्षा चतुर्थ के वैभव एवं आरव तथा कक्षा पांचवीं की जसकिरत व अंशिका ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा छठी से बारहवीं तक के वर्ग में ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके जूनियर वर्ग में कक्षा छठी की कृतिका तथा सीनियर वर्ग में रिया सुले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑनलाइन गतिविधियों में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका में मनीषा रमौल, सरिता, संतोष, नीलम अरोड़ा, कविता चौहान, पूनम गुप्ता एवं यशोदा सहित एक्टिविटी प्रभारी पूनम शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें