डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
पांवटा साहिब(सिरमौर)।
डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के परिसर में बुधवार को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ अत्यंत उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया। इस वर्ष के वैश्विक थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ को केंद्र में रखते हुए विद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया। विशेष दिवस की शुरुआत विभिन्न रचनात्मक और सक्रिय गतिविधियों से हुई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘पर्यावरण प्रहरी’ बनने के लिए प्रेरित किया। इस सफल आयोजन ने न केवल बच्चों को शिक्षित किया, बल्कि उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम और कृतज्ञता का भाव भी जागृत किया।
दिवस की शुरुआत विभिन्न रचनात्मक और सक्रिय गतिविधियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने दर्शाया कि व्यक्तिगत प्रयास कैसे बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।
‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ की तर्ज पर छात्रों और स्टाफ ने स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया तथा पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ विषय पर बच्चों ने सुंदर चित्रकला के माध्यम से अक्षय ऊर्जा के महत्व को दर्शाया।
इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने एक सुर में धरती की रक्षा के लिए शपथ ली। इस जागरूकता अभियान के दौरान मुख्य रूप से विभिन्न संकल्प लिए गए हैं। इनमें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़ेदानों में डालना सुनिश्चित करना। एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करना शामिल रहा। इसके अलावा बिजली और पानी के दुरुपयोग को रोकना भी शामिल रहा।