फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू में दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अष्टम नवरात्र ददाहू व रेणुकाजी तीर्थ के मंदिरों में बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ बनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ दिखाई दी जहां श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर मां दुर्गा की स्तुति व पूजा अर्चना करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में हलवा, पुरी, चने, फल और नैवेद्य आदि चढ़ा कर मां को भोग लगाया वहीं कन्याओं को भोजन कराकर कंजक पूजन की परंपरा को भी निभाया। शिव मंदिर ददाहू में सप्तमी के मौके पर मां कालरात्रि की पूजा की गई जहां फलों व फूलों से मां दुर्गा की गोदभराई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें