फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया नशे का मुख्य सप्लायर

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाहन से नशीली दवाओं के साथ पहले गिरफ्तार किया गया था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपने अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। नाहन पुलिस थाना में दर्ज मादक पदार्थ अधिनियम के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बाहरी राज्य उत्तराखंड से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने में कामयाबी पाई है।
मामले का खुलासा 3 अप्रैल 2026 को हुआ था, जब नाहन की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 नशीले कैप्सूल और टपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद की थीं। इस संदर्भ में पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने साबिर अहमद (निवासी कांशीवाला, नाहन) को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी साबिर अहमद से गहन पूछताछ और मोबाइल फोन के डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस को नशे के इस काले कारोबार के ‘बैकवर्ड लिंकेज’ (नशा कहां से आ रहा है) के पुख्ता सबूत मिले। जांच में सामने आया कि नाहन में सप्लाई की जा रही नशीली दवाइयां उत्तराखंड के विकास नगर क्षेत्र से लाई जा रही थीं। इसके बाद पुलिस की टीम ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए उत्तराखंड के जिला देहरादून में दबिश देकर मोहम्मद मुस्तफा उर्फ शोयब (25) निवासी डकरानी कॉलोनी, विकासनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुस्तफा ही वह व्यक्ति है जिससे साबिर अहमद नशीली दवाइयां खरीदकर नाहन लाता था।
विज्ञापन

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इससे न केवल स्थानीय स्तर पर नशे की बिक्री कम होगी, बल्कि अंतरराज्यीय नशा तस्करों के नेटवर्क को भी करारा झटका लगा है। पुलिस अब आरोपी से यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि वह यह खेप कहां से लाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें