फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान महत्वपूर्ण, सुरक्षित ड्राइविंग को बनाएं जिम्मेदारी

विज्ञापन
सतौन में सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक में मौजूद मुख्यातिथि व पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन/पुरुवाला(सिरमौर)। सड़क सुरक्षा क्लब पांवटा साहिब ने रविवार को सतौन में चिट्टा मुक्त और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया। इसमें पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और ट्रक व वाहन चालकों को सुरक्षित और नशामुक्त ड्राइविंग का संदेश दिया।
एसपी एनएस नेगी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण है और उनके कार्य पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वाहन के सभी दस्तावेज पूरे होने चाहिए। नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न सहित वाहन से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं नियमों के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने ट्रक चालकों की समझदारी की सराहना करते हुए कहा कि बड़े वाहन चालक अक्सर छोटे वाहनों को रास्ता देते हैं, जो सड़क पर जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय है।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन चालकों से सीमित गति में वाहन चलाने और सुरक्षित घर पहुंचने की अपील की। कहा कि चालक के घर पर उसका परिवार इंतजार करता है, इसलिए जल्दबाजी के बजाय सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने वाहन चालकों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी।
नशे के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी ने कहा कि नशे की शुरुआत कई बार सिगरेट, जर्दा, भांग और शराब से होती है और आगे चलकर युवा चिट्टे जैसे घातक नशे की गिरफ्त में आ सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपने घर, बच्चों और आसपास के युवाओं को नशे से बचाने में भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पहले मंच संचालक प्रेम तोमर ने मुख्यातिथि के हाथों विभिन्न लोगों को सम्मानित करवाया। इस दौरान पांच ट्रक चालकों ने रोड सेफ्टी क्लब की सदस्यता भी ग्रहण की। क्लब अध्यक्ष भजन चौधरी ने मुख्यातिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, सतौन पंचायत प्रधान पंकज शर्मा, अजय चौहान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सतौन में सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक में मौजूद मुख्यातिथि व पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें