फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा वो दीमक जो समय पहले कर देता है जीवन समाप्त : प्रवीण शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला स्पर्धा में अदिति और धीरज रहे अव्वल
विज्ञापन

नशा वो दीमक जो समय पहले कर देता है जीवन समाप्त : प्रवीण शर्मा
राजगढ़ स्कूल में विद्यार्थियों को दिलाई जीवन में नशा न करने की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के यूथ और इको क्लब ने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया। क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा प्रवक्ता गणित ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों व बच्चों में नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक प्रभाव के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। नशा ऐसा दीमक है जो समय से पहले जीवन को समाप्त कर देता है।
आज के समय हमारे समाज में नशा इस कदर बढ़ चुका है कि हर एक युवा इसकी गिरफ्त में आता जा रहा है। ऐसे में बच्चों को जागरूक किया गया कि वह नशीली वस्तुओं और नशे की चीजों से दूर रहे, क्योंकि नशा लोगों को मानसिक रूप से बीमार कर देता है और यहां तक कि उन्हें पागल भी बना देता है।
विज्ञापन

नशा करने से हमारे शरीर में अनेक बीमारियां जैसे फेफड़े का कैंसर लिवर और किडनी की अनेक बीमारियां हो जाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसकी कनिष्ठ श्रेणी में अदिति भारद्वाज ने प्रथम, दिव्या पुंडीर व नव्या ने द्वितीय और साक्षी व अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में धीरज ने प्रथम, कृतिका व महक ने द्वितीय और अंकित व यशवंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमलेश चौहान ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसमें इको क्लब सहित एनसीसी व एनएसएस के विद्यार्थी मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें