फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराल बैरियर पर अवैध नशीली दवाइयों की खेप समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना पुलिस टीम ने हरियाणा बैरियर पर प्रतिबंधित दवाइयों की खेप समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरियाणा से पहुंचे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी से पॉलीथिन में लपेट कर ले जाए जा रहे 1800 कैप्सूल और गोलियां बरामद की गई। जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एएसआई रवि कुमार की टीम ने शुक्रवार देर शाम को हरियाणा राज्य सीमा पर नाका लगाया था। इस दौरान आवागमन वाले सभी वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान हरियाणा के यमुनानगर से पांवटा जा रहे मोटरसाइकिल सवार पातलियों निवासी अशोक कुमार पुत्र करम सिंह को जांच के लिए रोका गया। आरोपी के पास एक पॉलीथिन बरामद हुआ। जिससे 1800 कैप्सूल और गोलियां बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस खेप को हरियाणा से पांवटा ले जा रहा था। एएसआई रवि कुमार की टीम ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पातलियों निवासी आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें