फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह में 8 माह बाद हुआ ड्राइविंग टेस्ट, 217 हुए पास

विज्ञापन
संगड़ाह में ड्राइविंग लाईसेंस के लिए ट्रायल देने पहुंचे लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के हेलीपैड पर सोमवार को 8 महीने बीतने के बाद मोटर वाहन निरीक्षक जितेन मेहता और उपमंडल अधिकारी राहुल जैन की देखरेख में सैकड़ों लोगों ने लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट दिया। इस दौरान 400 से अधिक चालकों ने चालन परीक्षा दी, जिसमें से 217 लोगों ने चालन परीक्षा पास की।
विज्ञापन

इससे पहले कोविड-19 के चलते पिछले 8 माह से उप मंडल मुख्यालय पर चालन परीक्षा नहीं हो पाई थी जिस कारण लाइसेंस बनाने वालों की लंबी फेहरिस्त और फाइलों का अंबार कार्यालय में लग गया था। टेस्ट के दौरान वाहन निरीक्षक जतिन मेहता ने देर शाम तक चालक परीक्षा देने आए लोगों को एक-एक करके निपटाया।
हेलीपैड पर गाड़ियों का भारी जमावड़ा होने के चलते लोक निर्माण विभाग कार्यालय मार्ग पर जाना मुश्किल हो गया। गाड़ियों की भारी तादाद को देखते हुए व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। इसके उपरांत ही वहां पर गाड़ियों की लंबी कतार बनाकर एक-एक गाड़ी को हेलीपैड पर बुलाया गया। सोमवार को हो रही चालन परीक्षा के चलते बस अड्डा संग्रह पर भी गाड़ियों का भारी जमघट देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें